कनाडा में पंजाब के 3 युवक गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Urmila,Updated: 03 Feb, 2026 03:23 PM

three young men from punjab arrested in canada here s the full story

कनाडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरी पुलिस ने 1 फरवरी 2026 को क्रिसेंट बीच इलाके में एक घर के बाहर फायरिंग करने के आरोप में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब डेस्क : कनाडा के सरी इलाके में एक घर के बाहर फायरिंग और आग लगाने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना 1 फरवरी 2026 को क्रिसेंट बीच इलाके में सुबह करीब 3:50 बजे हुई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवकों की पहचान हरजोत सिंह (21), तरनवीर सिंह (19) और दियाजीत सिंह (21) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाबी मूल के हैं और विदेशी नागरिक होने के कारण कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को भी जांच में शामिल है। घटना के तुरंत बाद जब आरोपी एक राइडशेयर (टैक्सी) से भागने की कोशिश कर रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें घेरकर अरेस्ट कर लिया। तीनों आरोपी 5 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे।

पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं और गवाहों और पीड़ितों से आगे आने की अपील की है। इसके साथ ही सरी पुलिस ने 'सरी एक्सटॉर्शन रिवॉर्ड फंड' का जिक्र करते हुए बताया कि इस घटना का संबंध जबरन वसूली (extortion) से हो सकता है, और जानकारी देने वाले को 2.5 मिलियन डॉलर तक का इनाम मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!