रियल एस्टेट कारोबारी को इंटरनेशनल नंबर से आया धमकी भरा Call, मांगी 1 करोड़ की फिरौती और...

Edited By Kamini,Updated: 02 Apr, 2026 03:42 PM

threatening call to real estate businessman

पजाब में लूटपाट, फायरिंग और फिरौती की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

पंजाब डेस्क : पजाब में लूटपाट, फायरिंग और फिरौती की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला मोहाली के जीरकपुर से सामने आया है, जहां एक कारोबारी से करोड़ों की फिरौती मांगी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है।

कारोबारी मनमोहन सिंह उर्फ सोनू (34) निवासी बलटाना  के मुताबिक, 26 मार्च की शाम करीब 6:15 बजे उन्हें एक इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पंजाबी में बात करते हुए उन्हें धमकाया और 1 करोड़ रुपये की मांग की। आरोपी ने खुद को विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं गैंगस्टर ने ये भी कहा कि कारोबारी के दफ्तरा और गाड़ियों पर उनकी नजर है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कारोबारी ने बताया कि 28 मार्च को दोबारा कॉल आई, जिसमें आरोपी ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का भाई बताया। उसने कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या का जिक्र कर डराने की कोशिश की और कहा कि उनके घर, दफ्तर और गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली) के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच को साइबर क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि डोनी बल का नाम बंबीहा-राणा गैंग से जुड़ा बताया जाता है, जो पंजाब में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। दिसंबर 2022 में मोहाली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। पंजाब में हाल के दिनों में फिरौती के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले कई पंजाबी और बॉलीवुड कलाकारों को भी धमकी भरे कॉल मिल चुके हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!