घर से भाग Love Marriage करने के बाद लड़की का हुआ ये हाल, जान रह जाएंगे दंग

Edited By Kamini,Updated: 07 Aug, 2024 02:25 PM

this is what happened to the girl after doing love marriage

जानकारी मुताबिक, प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में लव मैरिज करवाई थी।

अबोहर : अबोहर में एक प्रेमी जोड़े द्वारा भागकर लव मैरिज करवाने और उसके बाद लड़की के डिप्रेशन में जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक, प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में लव मैरिज करवाई थी। नवविवाहित इस जोड़े का आरोप है कि उन्हें उनके परिवार वालों द्वारा लगातार धमकियां मिल रही हैं।

PunjabKesari

अबोहर की ईदगाह बस्ती के रहने वाले मोहित ने जैतो मंडी निवासी ज्योति (उम्र 26) से 20 दिन पहले हाईकोर्ट में शादी करवाई थी। इसके बाद लड़की का चाचा ससुर, बुआ, फूफा व उनकी बेटी उसे कई तरह की धमकियां दे रहे हैं। जब लड़का काम पर था तो लड़की को फोन आया कि घर छोड़ कर चले जाओ नहीं जान से मार देंगे। इसके बाद से ही लड़की डर के कारण डिप्रेशन में आ गई, जिसके बाद उसके पति ने उसकी हालत देख उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। गौरतलब है कि नवविवाहित जोड़ा पहले ही पुलिस के उच्च अधिकारियों से सुरक्षा की मांग कर चुका है।

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्योति पत्नी मोहित ने बताया कि उसने 16 जुलाई को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में मोहित के साथ लव मैरिज करवाई थी। इसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की कि मोहित का परिवार उसे पसंद नहीं करता और इस शादी से सहमत नहीं है और उसे धमकाता है, इसलिए उसकी सुरक्षा की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!