Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2022 04:44 PM

इन 13 लोगों की सूची में अरोड़ा एक मात्र राजनीति से संबंधित व्यक्ति हैं
पंजाब डेस्कः पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के विदेश जाने की अनुमति नहीं मिलने की खबर सामने आई है। अरोड़ा ने बैल्जियम, जर्मनी तथा नीदरलैंड जैसे देशों में जाना था लेकिन विदेश मंत्रालय ने इसके लिए अनूमति नहीं दी जिसके चलते अब कैबिनेट मंत्री अरोड़ा विदेश नहीं जा सकेंगे। इसे लेकर अमन अरोड़ा का अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह 24 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विदेश दौरे जाने वाले थे। उन्होंने कहा कि इंडो जर्मनी एनर्जी फोरम के निमंत्रण पर ही विदेश जा रहे थे और नॉलेज एक्सचेंज टूर के तहत उन्हें जाना था। कैिबनेट मंत्री ने कहा कि इस दौरान देशों की कई नामी कंपिनयों ने हिस्सा लेना था। ग्रीन हाईड्रोजन फ्यूल पर स्टडी टूर था। पंजाब में पराली जलाने और प्रदूषण को हल ढूंढा जाना था। इससे सेंट्रल सरकार पर कोई बोझ नहीं पड़ना था।
इस दौरान बी.जे.पी. पर आरोप लगाते हुए अरोड़ा ने कहा कि वह कुछ इस तरह के हथकंडे अपना रही है कि आम आदमी पार्टी विदेशों में अपने पैर पक्के न कर सकें। वह पंजाब और दिल्ली को एक साथ खुशहाल नहीं देखना चाहती। केंद्र सरकार नहीं चाहती कि सी.एम.मान का गर्वनेंस मॉडल दिल्ली में मशहूर हो। इसके अलावा अमन अरोडा़ ने कहा कि सी.एम.मान हाल ही में जर्मनी होकर आएं हैं उन्होंने इस दौरान बड़ी कंपिनयों से मीटिंग की है जो बी.जे.पी. को रास नहीं आ रहा है। केंद्र सरकार ने सभी स्टेटों को क्लीयरेंस दी है परंतु उन्हें मना कर दिया है। अगर वह विदेश जाते तो बड़े स्तर पराली और प्रदूषण का कोई हल होता।
अमन अरोड़ा के साथ-साथ विदेश जाने के लिए 13 लोगों ने अनुमति मांगी थी इन 13 लोगों ने 8 अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल है और केंद्र सरकार की अलग-अलग 5 संगठनों से संबंधित है। इन सभी ने उक्त देशों में होने वाले सैमिनार में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। इन 13 लोगों की सूची में अरोड़ा एक मात्र राजनीति से संबंधित व्यक्ति हैं बाकि लोगों में टैक्नोक्रेट तथा ब्यूरोक्रेट शामिल थे।