जल्दबाजी में पंजाब भाजपा ने कर दिया यह कांड, खूब उड़ रहा मजाक

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jul, 2025 09:16 PM

punjab bjp did this in a hurry people are making fun of it

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की तरफ से आज शाम एक निर्देश जारी करके पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर अश्विनी शर्मा की नियुक्ति की, लेकिन पंजाब भाजपा ने जल्दबाजी में प्रदेश अध्यक्ष के पद से सुनील जाखड़ को हटा दिया।

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की तरफ से आज शाम एक निर्देश जारी करके पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर अश्विनी शर्मा की नियुक्ति की, लेकिन पंजाब भाजपा ने जल्दबाजी में प्रदेश अध्यक्ष के पद से सुनील जाखड़ को हटा दिया। पंजाब भाजपा के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें जे.पी. नड्डा के निर्देशों से संबंधित एक पत्र जारी किया गया और साथ ही पोस्ट में लिखा गया कि पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर पूरी पार्टी के नेताओं को बहुत बहुत बधाई.। साथ ही यह भी लिखा गया कि अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा और मजबूती से काम करेगी। हैरानी की बात है कि केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से जो पत्र जारी किया गया, उसमें कहीं भी अश्विनी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का जिक्र नहीं किया है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अभी भी सुनील जाखड़ ही हैं, लेकिन पंजाब भाजपा शायद सुनील जाखड़ से इतनी त्रस्त है कि उसने आनन फानन में प्रधान ही बदल दिया। 

पंजाब भाजपा का सोशल मीडिया पेज चला रहे टीम को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने तुरन्त पोस्ट एडिट करके इस संदेश को अपडेट कर दिया। पंजाब केसरी के पास भाजपा की इस पोस्ट का स्क्रीन शाट भी उपलब्ध है, जिसमें पार्टी ने अश्विनी शर्मा को प्रधान नियुक्त किए जाने का दावा किया था। सोशल मीडिया पर भाजपा के कई नेताओं ने भी खूब तेजी दिखाई तथा अश्विनी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दे डाली। लेकिन ये भाजपा के नेता शायद भूल गए हैं कि पार्टी के अध्यक्ष तथा कार्यकारी अध्यक्ष में अंतर होता है। ऐसे कई नेता सोशल मीडिया के साथ-साथ भाजपा नेताओं में मजाक का पात्र भी बन रहे हैं। इसके अलावा कुछ नौसिखिया पोर्टलों ने भी अश्विनी शर्मा को प्रधान घोषित कर दिया, जो आम लोगों के मजाक का पात्र बन गए। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!