पंजाब भाजपा में बड़ा बदलाव: अश्विनी शर्मा बने Working President

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jul, 2025 08:50 PM

big change in punjab bjp ashwini sharma becomes working president

पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

पंजाब डैस्क : पंजाब भाजपा में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का वर्किंग (कार्यकारी) प्रधान नियुक्त किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह कदम मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की निष्क्रियता और इस्तीफे की पेशकश के मद्देनज़र उठाया है।

बता दें कि पंजाब भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी 13 में से एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। इस नतीजे के तुरंत बाद सुनील जाखड़ ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। हालांकि, भाजपा हाईकमान ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंज़ूर नहीं किया था। इसके बावजूद सुनील जाखड़ पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई थी, लेकिन जाखड़ इस दौरान भी सक्रिय नहीं दिखे। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

वहीं अब भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को देखते हुए अश्विनी शर्मा को वर्किंग प्रधान बनाना एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। अश्विनी शर्मा एक अनुभवी नेता हैं और पहले भी पार्टी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वे भाजपा के पुराने सिपाही माने जाते हैं और संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान पंजाब में नए सिरे से संगठन को खड़ा करने और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिहाज से अब हर फैसले को गंभीरता से ले रहा है। इसी क्रम में अब संगठन को फिर से सक्रिय और मजबूती देने के लिए अश्विनी शर्मा को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!