Punjab : शापिंग करने वालों को झटका ! शहर में 27 से 29 जून तक बंद रहेंगी ये दुकानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jun, 2025 11:12 PM

these shops will remain closed in the city from 27 to 29 june

भीम नगर रैडीमेड एवं जनरल एसोसिएशन मोगा के अध्यक्ष प्रिंस अरोड़ा ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के कारण एसोसिएशन की सभी दुकानें 27 जून से 29 जून तक बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के कारण एसोसिएशन की बैठक में सभी दुकानदारों ने यह फैसला लिया...

मोगा (बिंदा): भीम नगर रैडीमेड एवं जनरल एसोसिएशन मोगा के अध्यक्ष प्रिंस अरोड़ा ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के कारण एसोसिएशन की सभी दुकानें 27 जून से 29 जून तक बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के कारण एसोसिएशन की बैठक में सभी दुकानदारों ने यह फैसला लिया है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें, ताकि गर्मी से बचा जा सके।

इस अवसर पर अध्यक्ष अमनदीप ग्रोवर, दीपक कालड़ा उपाध्यक्ष, गिरीश बजाज उपाध्यक्ष, हरप्रीत सिंह महासचिव, बूटा सिंह कैशियर व अन्य दुकानदारों ने लोगों से अपील की कि गर्मी प्रचंड हो रही है, इसलिए जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने बताया कि गर्मी से बचने के लिए एसोसिएशन ने सभी सदस्यों की सहमति से यह फैसला लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!