मैडीकल कॉलेजों की फीस में वाजिब वृद्धि की गई: सोनी

Edited By Mohit,Updated: 04 Jun, 2020 10:27 PM

there was a reasonable increase in the fees of medical colleges soni

पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज स्पष्ट किया कि...............

चंडीगढ़ः पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज स्पष्ट किया कि राज्य के मैडीकल कॉलेजों की फीस में वाजिब वृद्धि की गई है। सोनी ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने पहले 2010 और 2015 में मैडीकल कॉलेज की फीस में संशोधन किया था जो अब की गई वृद्धि से बहुत अधिक था। फीस वृद्धि को लेकर विपक्ष की ओर से की जा रही बयानबाजी केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए की जा रही है। पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 2010 में फीसों में 98 प्रतिशत वृद्धि की गई थी और 2015 में 225 प्रतिशत वृद्धि की गई थी जबकि मौजूदा सरकार ने सिफर् 77 प्रतिशत वृद्धि की है। 

सोनी ने कहा कि फीस में की गई वृद्धि अति आवश्यक थी और डॉक्टर के.के. तलवार की अध्यक्षता में गठित चिकित्सा शिक्षा सम्बन्धी गठित सलाहकार समिति की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही सरकार ने फीस वृद्धि की सिफारिश की थी। बढ़ती मंहगाई के कारण सरकारी मेडिकल कॉलेज पर वित्तीय बोझ दिनो-दिन बढ़ रहा था। उन्होंने कहा एक डॉक्टर को तैयार करने पर राज्य सरकार का कम-से-कम 13-14 लाख रुपए सालाना खर्च हो जाता है। निजी कॉलेजों में एम.बी.बी.एस. के पूरे पाठ्यक्रम की फीस सरकारी मैडीकल कॉलेज के मुकाबले कई गुणा अधिक है और सरकार ने इन प्राईवेट मैडीकल कॉलेजों की फीस में समानता लाने के लिए कई प्रयास किए हैं। सरकारी मैडीकल कॉलेज में बढिय़ा फीस अदा कर विद्यार्थी 1.50 लाख रुपए सालाना फीस देकर कुल 7.80 लाख रुपए में साढ़े चार साल का पाठ्यक्रम मुकम्मल कर लेंगे। 

उन्होंने कहा कि निजी मैडीकल कॉलेजों में पढऩे वाले विद्यार्थियों से पहले एम.बी.बी.एस. के पूरे पाठ्यक्रम की फीस पांच साल की ली जाती थी जिसको हमारी सरकार ने ठीक करते हुए मैडीकल कॉलेज को पाबंद किया कि वह सिर्फ साढ़े चार साल की ही फीस लें। राज्य सरकार गरीब छात्र को शिक्षा हासिल करने को यकीनी बनाने के लिए एस.सी. स्कॉलरशिप स्कीम चलाई जा रही है जिससे गरीब विद्यार्थी भविष्य में डॉक्टर बनने का अपना सपना साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में तीन सरकारी मैडीकल कॉलेज चल रहे हैं और दो सालों में तीन और नए मैडीकल कॉलेज मोहाली, होशियारपुर और कपूरथला में शुरू हो जाएंगे। बढ़ी हुई फीस नए सैशन से लागू होगी और पहले से ही चिकित्सा शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों पर इस फीस वृद्धि का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!