पासपोर्ट दफ्तर में हंगामा, रोष-प्रदर्शन कर दी ये चेतावनी, जानें मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Jun, 2022 04:39 PM

there was a commotion in the passport office

जालंधर के पासपोर्ट दफ्तर में आज लोगों द्वारा उस समय हंगामा शुरू कर दिया गया जब उनके साथ हो रहे अन्याय की हदें पार हो गई।

जालंधर : जालंधर के पासपोर्ट दफ्तर में आज लोगों द्वारा उस समय हंगामा शुरू कर दिया गया जब उनके साथ हो रहे अन्याय की हदें पार हो गई। लोगों ने अपने साथ हो रही नजरअंदाजी व बेरुखी को देखते पासपोर्ट दफ्तर के बाहर ही धरना-प्रदर्शन करना शुरू दिया और नारेबाजी भी की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे पीड़ितों द्वारा पासपोर्ट अधिकारियों पर लगातार रिश्वतखोरी व करप्शन के आरोप लगाए हैं। पासपोर्ट दफ्तर में जगह-जगह से अपने काम करवाने आए लोगों ने आरोप लगाए कि उन्हें अधिकारियों द्वारा जानूबूझ कर तंग-परेशान किया जा रहा है। उन्हें अप्वाइंटमैंट लेकर आने को कहा जा रहा है। हालांकि लोगों ने आरोप लगाया है कि जो 30 से 40 हजार रुपए की अदायगी कर रहे हैं, उन्हें अप्वाइंटमैंट दी जा रही है, बाकियों को नहीं।

इसके बाद भड़के लोगों ने पासपोर्ट दफ्तर के बाहर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और पासपोर्ट अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं भड़के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो वह इसके खिलाफ जल्द केंद्र सरकार से शिकायत करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!