खेलों का पर्व : लुधियाना से हुआ 'खेडां वतन पंजाब दियां 2024' की मशाल यात्रा का शुभारंभ

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Aug, 2024 07:55 PM

the torch relay of  kheda watan punjab diyan 2024  started from ludhiana

पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली 'खेडां वतन पंजाब दियां - 2024' के संबंध में आज लुधियाना जिले से मशाल रिले की शुरुआत की गई। यह मशाल बड़े सम्मान और उल्लास के साथ लुधियाना से मोगा जिले के लिए भेजी गई। मोगा में आज रात रुकने के बाद,...

लुधियाना (विक्की) : पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली 'खेडां वतन पंजाब दियां - 2024' के संबंध में आज लुधियाना जिले से मशाल रिले की शुरुआत की गई। यह मशाल बड़े सम्मान और उल्लास के साथ लुधियाना से मोगा जिले के लिए भेजी गई। मोगा में आज रात रुकने के बाद, बुधवार से यह मशाल पंजाब के विभिन्न जिलों से होती हुई 29 अगस्त को संगरूर जिले पहुंचेगी, जहां "खेल वतन पंजाब-2024" का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर खेल जगत की प्रमुख हस्तियों के अलावा विधायक गुरप्रीत गोगी, विधायक मदन लाल बग्गा, और विधायक हरदीप सिंह मुंडियां ने समारोह में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों को खेलों के प्रति पंजाब सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। खेल जगत की मशहूर हस्तियों जैसे तेजा सिंह धालीवाल, द्रोणाचार्य अवार्डी बलदेव सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी सुखदेव सिंह, और ओलंपियन हरदीप सिंह ग्रेवाल ने समारोह में उपस्थित होकर भावी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। जिला प्रशासन की ओर से आए हुए मेहमानों का स्वागत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमित सरीन द्वारा किया गया, इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रूपिंदर सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!