बेखौफ लुटेरों का आंतक, तेजाधर हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 13 Sep, 2024 01:12 PM

the robbers carried out the robbery

महानगर में लूटपाट व छीना झपटी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

जालंधर : महानगर में लूटपाट व छीना झपटी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला थाना रामामंडी के अंतर्गत आते संतोषी नगर से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गत वीरवार को देर रात तेजधार हथियारों से लैस लुटेरों ने एक कुल्फी वाले को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर कुल्फी वाले से पैसे छीनकर भागने लगे तभी लोगों ने एक लुटेरें को काबू कर लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। 

लोगों पकड़े गए एक लुटेरों पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़ित कुल्फी वाले की पहचान पारस के नाम पर हुई है, जिसके पास 2 युवक आए तो उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रखकर उसकी जेब से 2800 रुपए के करीब नकदी छीन कर भागने लगे। इस दौरान कुल्फी वाले द्वारा शोर मचाने पर पास खड़े युवकों ने लुटेरों का पीछा करके एक को काबू कर लिया और थाना रामा मंडी पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान लुटेरे की जेब से 1400 रुपए बारमद किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!