हथौड़ा मारकर मां को उतारा मौत के घाट,  सामने आई बड़ी वजह

Edited By Tania pathak,Updated: 13 Sep, 2021 11:41 AM

the mother was put to death by hammering

गत रात हंडिआया में एक नशेड़ी पुत्र ने अपनी मां को हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया और पिता को घायल कर फरार हो गया। थाना सदर बरनाला के एस.एच.ओ. जसविन्द्र सिंह और....

बरनाला (विवेक सिंधवानी): गत रात हंडिआया में एक नशेड़ी पुत्र ने अपनी मां को हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया और पिता को घायल कर फरार हो गया। थाना सदर बरनाला के एस.एच.ओ. जसविन्द्र सिंह और पुलिस चौकी हंडिआया के इंचार्ज ने बताया कि सुखचैन सिंह पुत्र जरनैल सिंह नशे का आदी है। उसने 11 सितम्बर की रात को करीब 9 बजे नशे के लिए पैसे न देने से खफा होकर अपनी माता सिंदरपाल कौर के माथे पर हथौड़ा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद सुखचैन सिंह ने अपने पिता पर हमला कर उसको गंभीर रूप में घायल कर दिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में पहुंचाया और घायल जरनैल सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि जरनैल सिंह ने सुखचैन सिंह को अढ़ाई वर्ष पहले बेदखल किया था। उसका अपनी पत्नी के साथ भी झगड़ा चल रहा है जो करीब 2 साल से अपने मायके रह रही है। मृतका के पति जरनैल सिंह के बयान पर सुखचैन सिंह के खिलाफ थाना सदर बरनाला में कत्ल और इरादा कत्ल का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!