मकान मालिक ने 9 वर्षीय बच्ची को बनाया ह'वस का शिकार, विरोध करने पर..., रूह कंपा देने वाला है मामला

Edited By Urmila,Updated: 27 Jul, 2026 10:11 AM

the landlord crossed the line

थाना कैनाल क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय मकान मालिक ने किराए पर रह रही 9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

बठिंडा (विजय): थाना कैनाल क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय मकान मालिक ने किराए पर रह रही 9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची की डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित बच्ची अपनी मां के निधन के बाद पिता और 2 छोटे भाई-बहनों के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोपी मकान मालिक ट्रांसफार्मर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। बीते दिन आरोपी ने घर में बच्ची को अकेला पाकर इस वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर पर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवी हरिओम ठाकुर और उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल बच्ची को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना कैनाल के एस.एच.ओ. दलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!