मोटरसाइकिल के पीछे घसीटती चली गई युवती, घटना CCTV में कैद

Edited By Urmila,Updated: 05 Jul, 2024 02:15 PM

the girl was dragged behind the motorcycle

इन लुटेरों ने लड़की का बैग छीना तो उस लड़की ने अपना बैग नहीं छोड़ा और वह काफी दूर तक मोटरसाइकिल के पीछे घसीटती हुई चली गई।

फिरोजपुर : फिरोजपुर में पिछले काफी समय से चोरियों और स्नैचिंग आदि की घटनाएं लगातार हो रही हैं और आज भी फिरोजपुर शहर में सोढी इंद्र सिंह वाली गली में 2 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गली में से जा रही 2 लड़कियों में से एक लड़की का बैग छीनने की कोशिश की।

जैसे ही इन लुटेरों ने लड़की का बैग छीना तो उस लड़की ने अपना बैग नहीं छोड़ा और वह काफी दूर तक मोटरसाइकिल के पीछे घसीटती हुई चली गई। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई तथा मोटरसाइकिल सवार लुटेरे फरार हो गए। ऐसी घटनाओं को लेकर फिरोजपुर शहर के लोगों में और विशेष कर महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है। फिरोजपुर शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारी बंटी बजाज ने कहा कि इन लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और फिरोजपुर में बढ़ रही ऐसी चोरी तथा स्नैचिंग की घटनाओं को रोका जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!