8 महीने पहले हुआ था विवाह, अब ससुराल घर में से मिली लड़की की लाश

Edited By Tania pathak,Updated: 29 Jul, 2020 05:21 PM

the girl s body found in her in laws  house

देर शाम उनको लड़की की जेठानी का फ़ोन आया था कि आपकी लड़की की सेहत ठीक नहीं है वह दवा नहीं ले रही, जिसके बाद वह कोटकपूरा पुहंचे तो लड़की बेहोशी की हालत में...

फरीदकोट (जगतार): फरीदकोट की रहने वाली 26 वर्षीय लड़की जिसका विवाह करीब आठ महीने पहले ही कोटकपूरे के निवासी के साथ हुआ था और आज लड़की की ससुराल घर कोटकपूरा में संदिग्ध हालात में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी मुताबिक लड़की के ससुराल वालों ने लड़की की सेहत ख़राब होने को लेकर लड़की के माता-पिता को फ़ोन किया था परन्तु लड़की का भाई जब कोटकपूरा पहुंचा तो वह बेहोशी की हालत में पड़ी थी, जिसको उन की तरफ से फरीदकोट के गुरू गोबिन्द सिंह मेडिकल अस्पताल में लाया गया, जहाँ डाक्टरों की तरफ से उसे मृतक ऐलान कर दिया। 

अब लड़की के परिवार वालों ने लड़की के ससुराल वालों पर इल्ज़ाम लगाए हैं कि उनकी तरफ से लड़की को दहेज़  के लिए तंग किया जाता था,जिसके चलते उनके ससुराल वालों ने कुछ ज़हरीली चीज़ दे दी और उनकी लड़की की मौत हो गई। पुलिस की तरफ से लड़की के पिता की शिकायत और लड़की के पति, जेठ -जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

लड़की के भाई और ताया ने बताया कि कल देर शाम उनको लड़की की जेठानी का फ़ोन आया था कि आपकी लड़की की सेहत ठीक नहीं है वह दवा नहीं ले रही, जिसके बाद वह कोटकपूरा पुहंचे तो लड़की बेहोशी की हालत में थी, जिस को वह अस्पताल ले कर गए जाने लगे तो ससुराल वालों ने उनको रोक लिया और उन्होंने लड़की को फरीदकोट मेडिकल अस्पताल लाया, जहाँ डाक्टरों की तरफ से उसे मृतक घोषित कर दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!