लड़की बनी चाचा-भतीजा की पिटाई का कारण, जानें क्या है मामला

Edited By Radhika Salwan,Updated: 29 Jul, 2024 05:47 PM

the girl became the reason for beating of uncle

थाना सदर फिरोजपुर के अधीन आते गांव लुंबड़ी वाला मरले में आपसी झगड़े के चलते चाचा-भतीजे को मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है।

फिरोजपुर- थाना सदर फिरोजपुर के अधीन आते गांव लुंबड़ी वाला मरले में आपसी झगड़े के चलते चाचा-भतीजे को मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है। इस संबंध में पुलिस ने 6 अज्ञातों और 6 अन्य नामजद महिला-पुरुषों के खिलाफ 333, 115 (2), 342 (2), 191 (3), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में गांव लूंबड़ी वाला मरले निवासी राजू पुत्र सोहन ने बताया कि आरोपी जीता पुत्र हाकिम, रंगा पुत्र जीता, वंश पुत्र मलकीत, अर्जन पुत्र इंदर, गोपाल पुत्र मंगू, राकेश पुत्र मंगल निवासी लूंबड़ी वाला और 6 पुरुषों, महिलाओं ने उनके घर में घुसकर और उसके और उसके भतीजे की मारपीट की।

रंजिश का कारण बताया जा रहा है कि उसकी भतीजी को आरोपी अर्जन भगा कर ले गया और उसने उससे लड़की वापस मांगी, लेकिन उन्होंने लड़की वापिस नहीं लौटाई। इसी रंजिश के चलते वह और उसका भतीजा घायल हो गए। मामले की जांच कर रही सहायक थानेदार राजवंत कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!