बिना टिकट यात्रा करने वालों पर विभाग ने कसा शिकंजा, वसूले करोड़ों रुपए

Edited By Kamini,Updated: 04 Jul, 2024 04:02 PM

the department tightened its grip on those traveling without tickets

फिरोजपुर मंडल के टिकट चैकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सख्त टिकट चेकिंग की जा रही है।

जैतो (रघुनंदन पराशर) : फिरोजपुर मंडल के टिकट चैकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सख्त टिकट चेकिंग की जा रही है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जून, 2024 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 36,113 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 3.60 करोड़ रुपए का राजस्व वसूल किया गया।

फिरोजपुर मंडल द्वारा जून, 2024 के दौरान टिकट चेकिंग द्वारा 3.60 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। ट्रेन में यात्रा के दौरान रेल यात्री के पास कैश ना होने की स्थिति में भी वे ऑन-बोर्ड टिकट चेकिंग स्टाफ के पास उपलब्ध हैण्ड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) के माध्यम से क्यूआर कोड/यूपीआई स्कैन कर भुगतान कर सकते है। वर्तमान वित्त वर्ष के जनवरी माह में क्यूआर कोड/यूपीआई स्कैन द्वारा टिकट जांच संबंधी ट्रांजेक्शन से फिरोजपुर मंडल को 1.31 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ जो जून माह में बढ़कर 8.87 लाख रुपए हो गया। जनवरी और जून माह की क्यूआर कोड/यूपीआई स्कैन द्वारा अर्जित राजस्व की तुलना करने पर फिरोजपुर मंडल को 677 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फिरोजपुर मण्डल में समय-समय पर क्यूआर कोड के संबंध में अभियान चला कर रेल यात्रियों को जागरूक किया जाता है, जिसके फलस्वरूप उपयोगकर्ताओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की जाती है। इसके फलस्वरूप जून माह में 403 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 70 हजार रुपए से अधिक वसूल किए गए। साथ ही  समय-समय पर साफ-सफाई के प्रति यात्रियों को जागरूक करने हेतु सफाई अभियान भी चलाया जाता है। मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और कोई भी यात्री बिना टिकट लेकर यात्रा न करें अर्थात् फिरोजपुर मंडल में शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य रखा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!