Edited By Kamini,Updated: 04 Oct, 2025 02:10 PM

पंजाब से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की से इस वजह से रिश्ता तोड़ दिया गया कि वह माता की भक्त है।
जालंधर : पंजाब से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की से इस वजह से रिश्ता तोड़ दिया गया कि वह माता की भक्त है। सिर्फ माता की भक्ति के कारण लड़के ने लड़की रिश्ता से तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर का रहने वाला लड़के का परिवार पंजाब में बड़े डेरे पर जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों ने लड़का और लड़की का रिश्ता तय किया था और इनकी शादी नवंबर में होने जा रही थी। दोनों परिवारों वालों द्वारा शादी की तैयारियां भी कर ली गई थी। इसी बीच लड़के परिवार का कहना है लड़की माता की भक्त है और नवरात्रि के व्रत रखती है लेकिन वह डेरे में जाते हैं, पंजाब के एक डेरे के प्रति आस्था रखते हैं।
इस दौरान दोनों परिवार की ऑडियो भी खूब वायरल हो रही है। इस ऑडियों में लड़के की बहन लड़की से बातचीत कर रही है। लड़के की बहन का कहना है कि उन्हें पहले ये बताया गया था कि लड़की ज्योत करती है लेकन ये नहीं पता था कि वह माता की भक्त है। इस दौरान लड़के बहन लड़की को बोल रही है के उससे कोई झूठ नहीं बोल सकता उसमें इतनी पावर है और उसे अपने बाबा जी पर मान है। हम ये रिश्ते तोड़ रहें हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here