टोल प्लाजा पर पर्ची कटवाते ही धू-धू कर जलने लगी गाड़ी, 7 लोगों की मुश्किल से बची जान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Oct, 2019 12:38 PM

terrible fire in car parked on toll plaza

थाना लाडोवाल के अधीन आते टोल प्लाजा बैरियर में कल रात एक गाड़ी को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि गाड़ी पूरी तरह से जल गई।

लुधियाना(अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आते टोल प्लाजा बैरियर में कल रात एक गाड़ी को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि गाड़ी पूरी तरह से जल गई। गाड़ी में बैठे 7 लोगों को बड़ी मुश्किल से बचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और टोल पलाजा कर्मचारियों ने करीब 3 घंटों की कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
PunjabKesari, Terrible fire in car parked on toll plaza
इस संबंधी गाड़ी चालक महरन दीन ने बताया कि वह पठानकोट से 6 सवारियां लेकर जा रहा था। इस दौरान जब वह टोल पलाजा पर पर्ची कटवाने लगा तो अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। गाड़ी में बैठे लोग जैसे ही बाहर निकले तो गाड़ी को भयानक आग लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!