इलेक्ट्रिक ऑटो व बाइक सवार में जबरदस्त टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Edited By Urmila,Updated: 19 Aug, 2025 05:17 PM

terrible collision between electric auto and bike rider

मोगा के अकाल सर रोड पर बीती रात करीब 10.30 बजे एक इलेक्ट्रिक ऑटो और एक बाइक सवार की जबरदस्त टक्कर हो गई ।

मोगा (विपन) : मोगा के अकाल सर रोड पर बीती रात करीब 10.30 बजे एक इलेक्ट्रिक ऑटो और एक बाइक सवार की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  इसकी सूचना जब समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर और मोगा नगर के मेयर बलजीत सिंह को पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को मोगा के सरकारी अस्पताल में लेकर गए जहां उसको फर्स्ट एड दी गई और घायल की हालत देखते हुए उसको रेफर कर दिया गया। घायल की कोई पहचान नहीं हुई। इस घटना का खौफनाक मंजर सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया।

वहीं नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना करीब 10.30 रात को मिली और वह घायल को अस्पताल ले गए और वहां से उसको फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायल की हालत काफी चिंताजनक थी ओर उसकी अभी कोई पहचान नहीं हुई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!