भयानक सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2020 10:31 AM

terrible accident traumatic death of father and son

नाभा-पटियाला रोड के नजदीक गांव घमरोदा में 2 कारों और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में मोटसाइकिल सवार बाप-बेटे की मौत हो गई। इस संबंधी......

नाभा(खुराना, भूपा): नाभा-पटियाला रोड के नजदीक गांव घमरोदा में 2 कारों और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में मोटसाइकिल सवार बाप-बेटे की मौत हो गई। इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान जसपाल सिंह (55) और पलविन्दर सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक स्विफट कार चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। 

इस मौके रोहटी पुल चौकी इंचार्ज गुरविन्दर सिंह ने बताया कि जब उन्हें कंट्रोल रूम से फोन आया तो वे मौके पर पहुंचे। एक्सीडेंट में बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और यह हादसा स्विफट, ब्रिजा कार और मोटरसाइकिल दरमियान हुआ। उन्होंने बताया कि स्विफट कार चालक नशे में था। उन्होंने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और बनती कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!