Punjab : किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की, CM Mann का घेराव करने की थी प्लानिंग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Oct, 2025 07:51 PM

tension erupts during cm s programme in amritsar

अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के गांव भाला में मुख्यमंत्री (सी.एम.) के कार्यक्रम के दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की की सूचना है।

पंजाब डैस्क : अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के गांव भाला में मुख्यमंत्री (सी.एम.) के कार्यक्रम के दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की की सूचना है। जानकारी के अनुसार, किसानों ने सी.एम. के कार्यक्रम का विरोध करने और उनका घेराव करने की योजना बनाई थी। जैसे ही किसानों ने कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी बहस और संघर्ष शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे धक्कामुक्की में बदल गया।  

दरअसल सी.एम. का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की भी भागीदारी थी। कार्यक्रम के दौरान किसानों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ता गया और कई मिनटों तक धक्कामुक्की का दृश्य सामने आया। हालांकि, किसी के घायल होने या गंभीर नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!