तरुण चुघ के पिता बनारसी दास चुघ पंचतत्व में विलीv

Edited By swetha,Updated: 09 Mar, 2020 09:33 AM

tarun chugh father death

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ के पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर्मठ सेवक बनारसी दास चुघ का आज अमृतसर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम 5.30 बजे दुग्र्याणा मंदिर शिवपुरी में किया गया।

अमृतसर: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ के पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर्मठ सेवक बनारसी दास चुघ का आज अमृतसर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम 5.30 बजे दुग्र्याणा मंदिर शिवपुरी में किया गया। 

बनारसी दास चुघ बाल्य काल से ही आर.एस.एस. से जुड़े रहे थे। आतंकवाद के दौर में श्री बनारसी दास जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी संघ की विचारधारा को गति देने के लिए संघर्ष किया था। उनके निधन का समाचार सुनकर उनके पुत्र भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ के निवास पर विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों का सांत्वना देने के लिए तांता लग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी तथा कई केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री, भाजपा सांसदों व विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शोक व्यक्त करते हुए चुघ परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!