Edited By Urmila,Updated: 11 Feb, 2026 11:07 AM

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने पंजाब की बिगड़ती आर्थिक हालत और सरकार द्वारा किए जा रहे कथित फिजूलखर्ची को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
चंडीगढ़/नई दिल्ली : राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने पंजाब की बिगड़ती आर्थिक हालत और सरकार द्वारा किए जा रहे कथित फिजूलखर्ची को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट के जरिए पंजाब सरकार के 'शाही अंदाज' और प्रोपेगैंडा पॉलिसी पर सवाल उठाए और कहा कि यह सब राज्य को अंदर से खोखला कर रहा है।
स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब में किसी छोटे से उद्घाटन या रैली के लिए भी 'सुपर CM' को लाने के लिए पहले दिल्ली से एक लग्जरी चार्टर्ड जेट किराए पर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य कर्ज के बोझ तले दबा है, दूसरी तरफ आलीशान शीश महलों में रहा जा रहा है और सैकड़ों पुलिसवालों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
सरकार की प्रचार नीति पर निशाना साधते हुए मालीवाल ने कहा कि देश भर के अखबारों के पहले पन्नों पर विज्ञापन दिए जा रहे हैं, टीवी और यूट्यूब के साथ-साथ दूसरे राज्यों के बस स्टैंड पर भी विज्ञापन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से लेकर अमृतसर तक मुख्यमंत्री और सुपर CM के बड़े-बड़े कट-आउट और होर्डिंग लगाए गए हैं और रैलियों में भीड़ इकट्ठा करने के लिए लोगों को बसों में लाया जाता है।
स्वाति मालीवाल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आज पंजाब पर 4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। उन्होंने चिंता जताई कि सरकार का यह 'शाही शौक' और बेवजह का प्रचार पंजाब को आर्थिक रूप से बर्बाद कर रहा है। उनके इस बयान से राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here