आशु को कैबिनेट से बाहर करके प्रापर्टी स्कैंडल की सी.बी.आई. से जांच करवाएं कैप्टन : खैहरा

Edited By Vatika,Updated: 14 Mar, 2019 09:22 AM

sukhpal khaira

पंजाब डैमोक्रेटिक एलाइंस के नेताओं सुखपाल खैहरा (पंजाब एकता पार्टी), बलविंद्र कुमार (बसपा) व अन्य ने एक प्रैस कान्फ्रैंस करके पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को कैबिनेट से बाहर करके लुधियाना नगर निगम के अधीन हुए कथित प्रापर्टी स्कैंडल...

जालंधर(बुलंद): पंजाब डैमोक्रेटिक एलाइंस के नेताओं सुखपाल खैहरा (पंजाब एकता पार्टी), बलविंद्र कुमार (बसपा) व अन्य ने एक प्रैस कान्फ्रैंस करके पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को कैबिनेट से बाहर करके लुधियाना नगर निगम के अधीन हुए कथित प्रापर्टी स्कैंडल की सी.बी.आई. या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की मांग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से की है। 

खैहरा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने ऐसा न किया तो वह खुद हाईकोर्ट में इसकी शिकायत करेंगे और मुख्यमंत्री का घेराव भी करेंगे। उन्होंने कहा कि लुधियाना नगर निगम के अधीन ग्रैंड मैनर होम्ज नामक एक कम्पनी द्वारा गलत रजिस्ट्रियों, इंतकालों व खसरा नंबरों के आधार पर भारी फ्रॉड किया गया है। कम्पनी के मालिकों ने सी.एल.यू. भी गलत तरीके से कराया है।

खैहरा ने आरोप लगाया कि इस कम्पनी में बेनामी हिस्सा भारत भूषण आशु का भी है और साथ में एक अन्य कांग्रेसी नेता भी शामिल है। इस सारे फ्रॉड का खुलासा कुलदीप सिंह खैहरा ने आर.टी.आई. रिपोर्ट में किया है। इस सारे केस की जांच स्थानीय निकाय मंंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के कहने पर नगर निगम लुधियाना के डी.एस.पी. बलविंद्र सिंह ने भी किया तथा एस.डी.एम. इकबाल सिंह संधू ने भी अपनी रिपोर्ट में इस सारे फ्राड की पुष्टि की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!