पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खस्ता : सुखबीर

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2019 10:10 AM

sukhbir badal

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से कहा है कि बिना मकसद की दिनचर्या से कुछ समय राज्य प्रशासन की खबर लेने के लिए भी निकाल लिया करें, क्योंकि कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।

चंडीगढ़ (अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से कहा है कि बिना मकसद की दिनचर्या से कुछ समय राज्य प्रशासन की खबर लेने के लिए भी निकाल लिया करें, क्योंकि कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।

पटियाला-राजपुरा सड़क पर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे सिखों पर पुलिस धक्केशाही की निंदा करते हुए सुखबीर ने कहा कि राज्य में क्या हो रहा है, ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री को बिल्कुल भी परवाह नहीं है। इससे पहले संगरूर में चार साल की बच्ची से बलात्कार की रिपोर्टों पर दुख व निराशा प्रकट करते हुए सुखबीर ने कहा कि ऐसी अकेली घटना नहीं है। जगह-जगह बलात्कार और कत्ल की घटनाएं हो रही हैं। कानून-व्यवस्था इतनी खस्ता हाल है कि न किसी की जिंदगी सुरक्षित है और न ही संपत्ति। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि राज्य में बलात्कार और कत्लों की घटनाओं की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी लेंगे, क्योंकि शिअद-भाजपा सरकार के कार्यकाल के समय वह मुख्यमंत्री को ऐसी घटनाओं के लिए दोषी ठहराते थे।

उन्होंने कहा कि लोग मुख्यमंत्री को ढूंढ रहे हैं जिसके ठिकाने अब सबसे बड़ा रहस्य बन चुके हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री के कैबिनेट साथियों और अधिकारियों को भी पता नहीं होता कि वह कहां है? ऐसे हालातों में पंजाब बिना मुखिया वाला राज्य बन चुका है। शिअद अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए अमरेंद्र ऐशपरस्ती से बाहर निकला था। इसके अलावा राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री की खबर उस समय ही लगती है, जब वह पार्टी में विरोधियों को टिकाने लगा रहा होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और नवजोत सिद्धू में हास्यस्पद टकरावों ने पहले की सरकार की बहुत सारी ऊर्जा चूस ली है। इस समय राज्य में यही एक सरकारी गतिविधि हो 
रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!