Edited By Mohit,Updated: 22 Jun, 2020 10:13 PM
प्रभात नगर में पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने घर पर पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगा आत्म हत्या कर ली।
लुधियाना (ऋषि): प्रभात नगर में पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने घर पर पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची डिवीजन नं.6 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पिता के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है।
एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर अमरजीत सिंह के अनुसार मृतक की पहचान जगतार सिंह (26) के रूप में हुई है। जगतार ड्राइवरी करता था और अपनी पत्नी संग किराये के मकान पर रहता था। रविवार को सुबह पत्नी अपने दोनों बच्चों संग मायके घर गई थी। लगभग डेढ़ बजे वापिस आई तो पति जीवन लीला समाप्त कर चुका था। पुलिस के अनुसार मौत के कारण स्पष्ट नही हो पाया है। लगभग 1 बजे मृतक का भाई मिलने आया था,जिसे चंद मिनटों में ही वापिस भेज दिया।