पंखे से फंदा लगाकर छात्र ने दी जान

Edited By swetha,Updated: 15 Jul, 2019 01:40 PM

suicide case

संत लौंगोवाल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग और टैकनॉलॉजी (डीमड यूनिवर्सिटी) के होस्टल में छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र की पहचान मुकुल कुमार चौहान (23) निवासी जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के गांव लक्खण के तौर पर हुई है।

लौंगोवाल: संत लौंगोवाल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग और टैकनॉलॉजी (डीमड यूनिवर्सिटी) के होस्टल में छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र की पहचान मुकुल कुमार चौहान (23) निवासी जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के गांव लक्खण के तौर पर हुई है।

 जानकारी के अनुसार मुकुल के माता-पिता आज सुबह से ही उससे फोन पर संपर्क कर कर रहे थे। फोन न उठाने पर मुकुल के मां-बाप ने उसके दोस्त को कमरे में जाकर देखने के लिए कहा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था।  उसने तुरंत इसकी सूचना प्रबंधकों को दी, जिस के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टॊमार्टम के लिए संगरूर भेज दिया है। फिलहाल अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!