ई-स्कूटी व टैंपो ट्रैवलर की टक्कर, ट्यूशन से लौट रहे 16 वर्षीय छात्र की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 13 Jun, 2026 05:52 PM

e scooter and tempo traveler collide student death

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित शूगर मिल के सामने एच.पी. पैट्रोल पम्प के नजदीक आज सुबह ई-स्कूटी व टैंपो ट्रैवलर की टक्कर में छात्र की मौत हो गई।

मुकेरियां (बलबीर): जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित शूगर मिल के सामने एच.पी. पैट्रोल पम्प के नजदीक आज सुबह ई-स्कूटी व टैंपो ट्रैवलर की टक्कर में छात्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिव्यांश (16) पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी चक्क अला बख्श जो सुबह अपनी ई-स्कूटी (नंबर पी.बी.07-सी.जी -7027 ) पर ट्यूशन से घर लौट रहा था। जब वह शुगर मिल के सामने सर्विस रोड पर पहुंचा तो उसकी ई-स्कूटी की टक्कर एक टेंपो ट्रैवलर (एच.आर.38-ए.जी-5715 ) से हो गई, जिस से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही एस.एस.एफ. की टीम मौके पर पहुंची और घायल दिव्यांश को उपचार हेतु मुकेरियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जालंधर रैफर कर दिया। हालांकि जालंधर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि हादसे वाले दिन दिव्यांश के छोटे भाई का जन्मदिन था। सुबह वह ट्यूशन जाने के लिए इच्छुक नहीं था, लेकिन परिवार ने उसे यह कहकर भेज दिया कि जन्मदिन का कार्यक्रम शाम को है । हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार वालों का दुख देखा नहीं जा रहा था। मृतक दिव्यांश के पिता सुरिंदर सिंह जो विदेश में रहते हैं। टेम्पो ट्रैवल का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुकेरियां सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!