तरुण चुघ को मणिपुर में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह : सुभाष शर्मा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Feb, 2026 11:09 PM

subhash sharma s statement on the appointment of tarun chugh as central observer

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर अमृतसर सहित पूरे पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष व उत्साह का...

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर अमृतसर सहित पूरे पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष व उत्साह का वातावरण है। यह नियुक्ति संगठनात्मक अनुभव, राजनीतिक संतुलन और नेतृत्व क्षमता पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व का तरुण चुघ पर अपार विश्वास को दर्शाती है।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने तरुण चुघ को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और संसदीय बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वह हर बार की तरह उसे पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और संगठनात्मक मर्यादाओं के अनुरूप निभाएंगे। शर्मा  ने कहा कि मणिपुर जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण राज्य में विधायक दल के नेता का चुनाव पार्टी की एकजुटता और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। भारतीय जनता पार्टी हमेशा संवाद, समन्वय और संगठनात्मक अनुशासन के माध्यम से निर्णय लेने में विश्वास रखती है और मणिपुर में भी यही दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ हर राज्य में मजबूत और स्थिर नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तरुण चुघ को इस जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल उनके व्यक्तिगत राजनीतिक कद को दर्शाता है, बल्कि पंजाब और अमृतसर के लिए भी गर्व का विषय है कि पार्टी ने एक अनुभवी और भरोसेमंद संगठनात्मक नेता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!