कोचिंग लेकर साइकिल पर घर वापिस जा रहा था छात्र, भयानक हादसे में गई जान

Edited By Mohit,Updated: 28 Sep, 2020 03:25 PM

student died in a terrible accident

आज प्रात: स्थानीय कंधवाला रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार छात्र..........

अबोहर (सुनील भारद्वाज): आज प्रात: स्थानीय कंधवाला रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई, जो कि प्रात: कोचिंग लेकर साइकिल पर घर वापिस लौट रहा था। नगर थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाईन पार क्षेत्र नई आबादी गली नं 4 छोटी पौड़ी बाबा चौक निवासी सतपाल बंसल का 16 वर्षीय पुत्र अंश जो कि बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और आज प्रात करीब 7 बजे कोचिंग लेकर कंधवाला रोड़ से साइकिल पर वापिस घर आ रहा था कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना एम्बुलेंस चालकों को दी, जिन्होंने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!