Punjab: इन 4 डेयरियों के खिलाफ पुलिस का सख्त Action, जानें क्या है मामला
Edited By Kamini,Updated: 15 Mar, 2025 03:54 PM

थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया है।
लुधियाना (राज) : जिले में बुड्ढा दरिया दरिया को लेकर पुलिस का सख्त एक्शन सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बुड्ढा दरिया में डेयरी वेस्ट डालने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया है।
बुड्ढा दरिया में वेस्ट डालने के आरोप लवली डेयरी, जसपाल कुमार की डेयरी, रमेश डेयरी और शीला डेयरी पर लगे है। शिकायत के मुताबिक उक्त लोगों ने ताजपुर रोड़ पर अपनी डेयरियां खोली हुई है, जोकि डेयरी का वेस्ट बुड्ढा दरिया में डाल रहे है और सरकारी नियमों की उल्लंघना कर रहे है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here