Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Aug, 2025 12:52 AM

एन.ओ.सी. रद्द होने के 3 दिन बाद नगर निगम ने ताजपुर रोड पर रिहायशी इलाके में चल रहा पैट्रोल पम्प सील कर दिया है।
लुधियाना (हितेश): एन.ओ.सी. रद्द होने के 3 दिन बाद नगर निगम ने ताजपुर रोड पर रिहायशी इलाके में चल रहा पैट्रोल पम्प सील कर दिया है। यह पैट्रोल पम्प पहले ही दिन से विवाद में है, क्योंकि आसपास के लोगों द्वारा विरोध करने पर जिला प्रशासन द्वारा एन.ओ.सी. रद्द कर दिया गया था जिसके बाद पैट्रोल पम्प संचालकों ने कोर्ट की शरण ली तो नगर निगम जोन-बी की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने आनन फानन में पैट्रोल पम्प खुलवा दिया।
इस संबंध में शिकायत के आधार पर डी.सी. द्वारा जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में फूड सप्लाई विभाग, जिला प्रशासन के साथ नगर निगम के ऑफिसर भी शामिल हैं जिनकी रिपोर्ट के मद्देनजर डी सी दुआरा 22 अगस्त को इस पेट्रोल पंप के लिए जारी की गई एन ओ सी रद्द करने का फैसला किया गया है।
हालांकि नगर निगम जोन-बी की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने एक बार फिर पैट्रोल पम्प मालिक का बचाव करने की कोशिश की गई लेकिन लुधियाना से लेकर चंडीगढ़ तक सीनियर अधिकारियों के पास शिकायत पहुंचने पर सोमवार को पेट्रोल पंप को सील करने की कार्रवाई की गई है।