अब हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों नहीं खैर, जारी हुए सख्त Order

Edited By Kamini,Updated: 06 Feb, 2025 03:52 PM

strict orders issued to employees going on strike

हड़ताल पर वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त आदेश जारी हुए हैं।

पंजाब डेस्क : हड़ताल पर वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त आदेश जारी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नो पे, नो वर्क पॉलिसी लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, अन्य कर्मचारियों को अपना काम करने से रोकने वालों के खिलाफ भी FIR दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

निगम के अनुसार पिछले वर्ष 30 व 31 दिसंबर को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान यह बात सामने आई थी कि वे काम पर आए। बल्कि उन्होंने एमआरएफ केंद्रों के गेट भी बंद कर दिए गए और कचरा इकट्ठा करने वाले वाहनों को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी सौंपने से रोकने का प्रयास किया गया। 

ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि कोई कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो उसे वेतन/मजदूरी नहीं मिलेगी। इसके अलावा, यदि हड़ताली कर्मचारी किसी अन्य कर्मचारी के काम में किसी प्रकार का व्यवधान या बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा, हड़ताल के दौरान यदि निगम की संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाया जाता है तो दस्तावेजी/वीडियो साक्ष्य के आधार पर FIR दर्ज करने साथ ही एक माह का वेतन भी काट लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!