अब पंजाब के इस इलाके में बजी खतरे की घंटी! High Alert जारी

Edited By Kamini,Updated: 03 Sep, 2025 06:12 PM

alarm bells rang in the area

पंजाब में हर तरफ बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा हैं। वहीं

पंजाब डेस्क : पंजाब में हर तरफ बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा हैं। वहीं अब मोहाली के नयागांव को लेकर भी खतरे की घंटी बज गई है। रावी नदी के तेज बहाव के कारण हालात गंभीर बनते जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक खुड्डा लाहौरा से नयागांव को जोड़ने वाली सड़क पानी के बहाव के कारण टूटने लगी है।

सड़क टूटने से इलाके के लोगों में डर और सहम का माहौल देखा जा रहा है। वहीं हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं। इसी बीच इलाका निवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि, अगर इस सड़क को को लेकर कोई अहम कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में नयागांव का एक बड़ा हिस्सा पानी की चपेट में आ जाएगा। इससे लोगों के घरों और खेतों काफी नुकसान भी होगा। 

लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से कोई कार्रवाई की जाए और सड़क को मजबूत किया जाए। फिलहाल इस समय इलाके में हाई अलक्ट जारी है और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। अगर समय रहते कोई खास प्रबंध नहीं किया गया तो हालात और भी खराब हो सकते हैं और लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!