पंचायत चुनाव के बीच सख्त Action! 162 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

Edited By Urmila,Updated: 08 Oct, 2024 03:25 PM

strict action amidst panchayat elections

जिला चुनाव अधिकारी संदीप ऋषि के दिशा निर्देशों के तहत अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी सुखचैन सिंह पापड़ा ने जानकारी देते हुए बताया।

संगरूर: जिला चुनाव अधिकारी संदीप ऋषि के दिशा निर्देशों के तहत अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी सुखचैन सिंह पापड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को ग्राम पंचायत चुनाव की पहली रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 162 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा गया है।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह गंभीर मामला है, चुनाव ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों के इन अनुपस्थित कर्मचारियों को विभागाध्यक्षों के माध्यम से नोटिस भेजा गया है। 10 अक्टूबर को होने वाली दूसरी रिहर्सल के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!