स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Aug, 2026 05:02 PM

stopping the national song midway on independence day is shameful

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया है।

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र अवसर पर जब पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था, उस समय कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण गायन चल रहा था और कांग्रेस नेतृत्व द्वारा इसे बीच में ही रोकने का प्रयास करना बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के गौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने का काम किया है। ‘वंदे मातरम्’ जैसे गीत ने देश की आजादी की लड़ाई में लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को बलिदान देने की प्रेरणा दी थी। ऐसे महान राष्ट्रीय गीत के प्रति इस प्रकार का अपमानजनक रवैया देशवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

केवल सिंह ढिल्लों ने मांग की कि कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस शर्मनाक हरकत के लिए पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के सम्मान और राष्ट्रीय प्रतीकों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है और कांग्रेस की इस देश-विरोधी सोच को देश के जन-जन तक पहुंचाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!