अकाली दल की महिला नेता के घर STF ने मारा छापा, बरामद हुई हेरोइन की बड़ी खेप

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Apr, 2021 12:16 PM

stf raided house of this akali dal leader

एस.टी.एफ. की टीम ने छापेमारी दौरान स्थानीय पुलिस को न तो आने की जानकारी दी और न ही किसी को कोठी में आने दिया गया।

तरनतारन(विजय): शिरोमणि अकाली दल बादल की पूर्व जिला जरनल सचिव जसविन्दर कौर के घर एस.टी.एफ. की टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस छापेमारी दौरान जसविन्दर कौर के घर से 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.टी.एफ. की टीम हेरोइन बरामद होने पर जसविन्दर कौर को गिरफ्तार करके गांव चम्बल से ले गई। बता दें कि पुलिस जसविन्दर कौर के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति को भी अपने साथ लेकर गई है।

मिली जानकारी के अनुसार विधान सभा हलका पट्टी के गांव चम्बल निवासी जसविन्दर कौर जस्सी की बेटी पंजाब पुलिस में तैनात है। गांव में दाखिल होने के बाद पुलिस की ओर से उनके घर पर रेड की गई। तलाशी दौरान एस.टी.एफ. की टीम को घर से हेरोइन बरामद हुई। इस मौके शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी वर्कर भी वहां पहुंच गए, जिन्हें रोकने पर वह वापस चले गए।

एस.टी.एफ. की टीम ने छापेमारी दौरान स्थानीय पुलिस को न तो आने की जानकारी दी और न ही किसी को कोठी में आने दिया गया। घर की तलाशी सुबह से लेकर देर रात तक चली, जिस दौरान पंजाब पुलिस को कामयाबी हासिल हुई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!