पंजाब सरकार के बजट पर BJP अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का बयान

Edited By Kamini,Updated: 10 Mar, 2023 03:22 PM

statement of bjp president ashwani sharma on punjab government s budget

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का पहला पूर्ण बजट आज पेश किया गया।

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का पहला पूर्ण बजट आज पेश किया गया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा पेश किए गए बजट पर  पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट पूरी तरह से निराशाजनक बजट है। आज के इस बजट से किसान, मजदूर और हर व्यवसायी को निराशा हाथ लगी है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बजट खासकर महिलाओं के लिए पूरी तरह से निराशाजनक है, क्योंकि महिलाओं को दिए गए एक हजार रुपए का इस बजट में कहीं भी जिक्र नहीं है। पंजाब की महिलाएं आज 11 बजे से बजट पेश होने के कारण टी.वी. देख रही थीं, लेकिन वित्त मंत्री बजट में महिलाओं को एक हजार रुपए की गारंटी का जिक्र करना भूल गए।  

गौरतलब है कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने इस बजट में विस्तार से बताया है कि इस साल यह इंक्रीमेंटल बजट है, लेकिन पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी अधिक बजट पेश किया गया है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का कुल बजट 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपए पेश किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले 2022-23 में पंजाब का कुल बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपए था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!