Jalandhar: CM मान के सलाहकार की निगम कमिश्नर के साथ विशेष बैठक

Edited By Radhika Salwan,Updated: 25 Jun, 2024 02:49 PM

special meeting of cm mann s advisor with corporation commissioner

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सलाहकार बलतेज पन्नू ने आज जालंधर में निगम कमिश्नर गौतम जैन के साथ विशेष बैठक की।

जालंधर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सलाहकार बलतेज पन्नू ने आज जालंधर में निगम कमिश्नर गौतम जैन के साथ विशेष बैठक की। इस बीच उन्होंने निगम कमिश्नर से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह लोगों की समस्याओं को लेकर निगम कमिश्नर से बात करने आये थे, उन्होंने लोगों की कुछ समस्याएं भी सुनीं, इसके अलावा कोई खास बात नहीं थी।

PunjabKesari

वहीं, हरसिमरन सिंह बंटी ने कहा कि उनके इलाके में कुछ समस्याएं थीं, जिसके सिलसिले में वह आए हैं। यहां यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही स्थायी निवास लेने के लिए जालंधर आ रहे हैं। जिसके चलते आज सलाहकार पन्नू का दौरा उस के साथ जोड़ा जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!