बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सोनू सूद और मालविका सूद, PM मोदी के दौरे को लेकर कही ये बात

Edited By Kalash,Updated: 08 Sep, 2025 12:52 PM

sonu sood and malvika sood flood victims

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न राहत सामग्री भेज रहे हैं।

मोगा (कशिश सिंगला): मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न राहत सामग्री भेज रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने आज अपने आवास पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद करनी चाहिए।

PunjabKesari

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी टीमें लगी हुई हैं जो अलग-अलग गांवों में जाकर ग्रामीणों की जरूरतों का जायजा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि आज वे लोगों तक कंबल, गद्दे और अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए जो इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की समस्याएं सुनने आ रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी गायकों द्वारा की जा रही सहायता के संबंध में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ये भी कहा कि  बाढ़ के कारण हुई तबाही का महीनों के बाद सही पता चलेगा जिसे लेकर उनकी टीम हल निकालने के लिए तैयार है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!