Edited By Kalash,Updated: 18 Nov, 2023 12:13 PM

शहर के प्रतिष्टठ कारोबारी के बेटे संभव जैन को नूरवाला रोड़ से किडनैप कर लिया गया
लुधियाना (राज): शहर के प्रतिष्ठत कारोबारी प्रेम सागर जैन के भतीजे और भोला जैन के बेटे संभव जैन को नूरवाला रोड़ स्थित फैक्टरी के बाहर से किडनैप कर लिया गया। जब वह अपनी गाड़ी से कुछ दूरी पर पहुंचा तो एक व्यक्ति जानबुझकर उसकी गाड़ी से टकरा गया। जब उसने गाड़ी रोकी तो चार अन्य लोग जबरन उसकी गाड़ी में बैठ गए और उसे अपने साथ ले गए। संभव जैन ने जब विरोध किया तो किडनैपर्स ने उसके जांघ में गोली मार दी। फिर उसकी बात उसकी पत्नी सोमया जैन से करवाई।
किडनैपर्स ने उसकी पत्नी से सारे गहने और कैश लेकर जगरांव पुल के नजदीक आने के लिए कहा था। इसके बाद संभव जैन की पत्नी ने अपने परिवार को सारी घटना के बारे में बताया। फिर उन्होने अपनी जानकार एक महिला आई.पी.एस. अधिकारी को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने उनके साथ मिलकर किडनैपर्स का टैप लगाया। किडनैपर्स उन्हे अलग-अलग जगह बुलाते रहे, तब उन्हे शक हो गया कि पुलिस का ट्रैप लगा हुआ है। इसके बाद आरोपियों ने संभव जैन को जगरांव पुल के नजदीक घायल अवस्था में फैंका और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने आरोपियों को पकडने के लिए अलग-अलग टीमें निर्धारत की है। जोकि आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। उधर, संभव जैन का इलाज डी.एम.सी. अस्पताल में चल रहा है। उसकी जांघ से गोली निकालने के लिए डॉक्टर उसका ऑप्रेशन कर रहे है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here