Big Breaking: पंजाब रोडवेज़ की हड़ताल को लेकर सामने आया बड़ा फैसला, पढ़ें खबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Nov, 2025 06:48 PM

big breaking punjab roadways strike ends

पंजाब रोडवेज़ की हड़ताल खत्म हो गई है।

पंजाब डैस्क : पंजाब रोडवेज़ की हड़ताल खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी यूनियनों और सरकार के बीच सहमति बन गई है, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। अब सरकारी बसों की आवाजाही एक बार फिर सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी और लोगों को भारी परेशानियों से राहत मिलेगी।

ज्ञात रहे कि PRTC और पनबस के कर्मचारियों ने आज लगातार तीसरे दिन हड़ताल की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी बीते दिन कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया था। आज परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और कर्मचारी यूनियनों के नेताओं के बीच लगभग 7 घंटे लंबी बैठक चली, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और हड़ताल खत्म करने की घोषणा हो गई।

जानकारी के अनुसार, सरकार ने गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों को रिहा करने पर सहमति जताई है। किलोमीटर स्कीम और अन्य मुद्दों पर सरकार व यूनियनों के बीच दोबारा बैठक की जाएगी। फिलहाल, लोगों की परेशानियों को देखते हुए हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!