Edited By Kamini,Updated: 14 Aug, 2026 06:49 PM

शहर में दिनदहाड़े लूटपाट और छीनाझपटी के मामले सामने आ रहे हैं। जालंधर के बबरीक चौक में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास प्लसर सवार 2 युवक महिला के कान से टॉप्स झपटकर भाग गए।
जालंधर (सोनू) : शहर में दिनदहाड़े लूटपाट और छीनाझपटी के मामले सामने आ रहे हैं। जालंधर के बबरीक चौक में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास प्लसर सवार 2 युवक महिला के कान से टॉप्स झपटकर भाग गए। सबसे हैरानी की बात ये है कि, ये घटना उस समय हुई जब जालंधर पुलिस 15 अगस्त को लेकर अलर्ट मोड का दावा कर रही है।
जालंधर के व्यस्त चौक में झपटमार सोने के टॉप्स झपटकर आसानी से भाग निकले। महिला की पहचान मुक्ता गौरी निवासी मंगली मंडी जालंधर के रूप में हुई है। पीड़ित महिला ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब वह अपने पोते के साथ बबरीक चौक के पास अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए जा रही थी। इसी बीच स्कूटी के पीछे ही युवकों ने बाइक लगा ली। इसी बीच जब वह बबरीक चौक के पास पहुंचे पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसके कानों पर झपटा मार कर टॉप्स छीन लिए। जब तक वह संभल पाती और कुछ कर पाती तब तक आरोपी तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर लोग भी एकत्रित हुए लेकिन युवकों को पकड़ नहीं पाए। बाइक का नंबर भी नोट नहीं किया जा सका।
मौके पर पहुंची थाना-5 की पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसके बयानों पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आस पास के सीसीटीवी चेक कर आरोपियों का पता लगाया जाएगा। अभी किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here