सिंगर करण औजला व हरजीत हरमन ने वीडियो काल कर दिया नोटिस का जवाब, कही यह बड़ी बात

Edited By Tania pathak,Updated: 24 Sep, 2021 03:49 PM

singer karan aujla and harjameet harman replied to the notice

पंजाबी सिंगर करण औजला व हरजीत हरमन ने गत दिनों एक गाना रिलीज किया था।

जालंधरः पंजाबी सिंगर करण औजला व हरजीत हरमन ने गत दिनों एक गाना रिलीज किया था। गाने के शब्दों के जरिए उन्होंने महिलाओं की बेइज्जती की जिसके चलते पंजाब महिला आयोग मनीषा गुलाटी ने उन्हें नोटिस भेजा और आयोग के मोहाली स्थित आफिस में पहुंचने के लिए कहा। इस मामले पर व्यक्तिगत सुनवाई की जानी थी। गुलाटी ने पुलिस कमिश्नर व एस.एस.पी. को इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जिस भी कंपनी ने यह गाना रिलीज किया है उसके मालिक को भी पेश किया जाए। 


परंतु सिंगर करण औजला व हरजीत हरमन ने व्यक्तिगत सुनवाई की जगह वीडियो कॉल के जरिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आगे उनके द्वारा लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा ताकि उनके गानों से कोई भी आहत न हो। गानों में पंजाबी संस्कृति का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि पहले इन्हें आयोग के ऑफिस में हाजिर होने के लिए कहा गया था।
पंजाब महिला आयोग मनीषा गुलाटी तब शिरकत में आई जब पंडितराव धरनेश्वर ने पंजाबी सिंगर करण औजला व हरजीत हरमन के खिलाफ शिकयात भेजी। पंडित राव ने कहा कि इन्होंने अपने गाने के जरिए महिलाओं को शराब, नशे और बंदूक के रूप में बताया है जिसके चलते इन दोनों को पंजाब महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजा गया। 


 पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!