मूसेवाला की हवेली में गूंजने वाली हैं किलकारियां, माता चरण कौर अस्पताल में भर्ती!

Edited By Kalash,Updated: 10 Mar, 2024 05:07 PM

sidhu moosewala mother charan kaur admitted to hospital

सिद्धू मूसेवाला की हवेली में किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर गर्भवती हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

मानसा: सिद्धू मूसेवाला की हवेली में किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर गर्भवती हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि माता चरण कौर इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और किसी भी समय खुशखबरी आ सकती है। बताया जा रहा है कि उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि वह जुड़वां बच्चों को जन्म दे सकती हैं।   

यह भी पढ़ें: रेल रोको आंदोलन : पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, लोग परेशान

आपको बता दें कि चरण कौर की प्रेग्नेंसी की खबर फरवरी महीने में सामने आई थी। वह 58 साल की उम्र में आई.वी.एफ. के जरिए मां बनने जा रही है। गौरतलब है कि मूसेवाला की  29 मई 2022 में मानसा के जवाहरके गांव में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!