ननकाना साहिब से पहली बार भारत पहुंचा नगर कीर्तन, अटारी सीमा पर हुआ स्वागत

Edited By swetha,Updated: 01 Aug, 2019 04:26 PM

shri nankana sahib

पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब से अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन अटारी सीमा पर पहुंच गया है। ............

अमृतसरः पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन अटारी सीमा पर पहुंच गया है। नगर कीर्तन का स्वागत शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बीबा हरसिमरत कौर बादल, पूर्व विधायक विरसा सिंह वलटोहा, हरमीत सिंह संधू, बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया। इस नगर कीर्तन को सलामी देने के लिए वाघा बाॅर्डर पर पंजाब पुलिस भी तैयार मौजूद है। 

PunjabKesari

यहां बता दें कि 2 दिन पहले भारत से 500 से अधिक सिख श्रृद्धालुओं का जत्था श्री गुरु नानक साहिब के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए पाकिस्तान पहुंचा था। 

PunjabKesari

नगर कीर्तन की तैयारियों के दौरान बसें फूलों से सजाई गई। संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। संगतों के लिए भारी मात्रा में लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया गया है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!