इमीग्रेशन सैंटर के बाद अब शहर के इस शोरूम को हथियारबंदों ने बनाया निशाना, चलाई गोलियां

Edited By Urmila,Updated: 10 Jul, 2024 02:39 PM

showroom of the city was targeted by armed men and bullets were fired

आज सुबह दो अज्ञात हथियारबंदों ने मेहता चौक में स्थित कॉपी-किताबों के शोरूम पर फायरिंग की।

बटाला  (साहिल): आज सुबह दो अज्ञात हथियारबंदों ने मेहता चौक में स्थित कॉपी-किताबों के शोरूम पर फायरिंग की।  इस संबंध में जानकारी देते हुए शोरूम के मालिक मेहता निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि उनका मेहता चौक पर मास्टर पेपर एंड स्टेशनरी एंड प्रिंटिंग हाउस के नाम से कॉपी-किताबों का शोरूम है और आज सुबह जब उन्होंने अपना शोरूम खोला तो वह अंदर की साफ सफाई कर रहे थे कि इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात हथियारबंद युवकों ने उनके शोरूप पर गोलियां चलते हुए शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोलियां लगने से शीशे टूट गए और इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

जगजीत सिंह के अनुसार इस संबंध में पुलिस चौकी मेहता चौक पर सूचना दे दी गई है। उधर, यह भी पता चला है कि घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ मेहता गगनदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच शुरू कर दी है। यहां यह भी बता दें कि करीब दो दिन पहले बटाला के इमीग्रेशन सैंटर पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोली मारकर शीशा तोड़ दिया था और अब आज मेहता चौक में गोलियां चलाकर शोरूम के शीशे तोड़ दिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!