शहर में कल 9 से 12 बजे तक दुकानें बंद रखने का ऐलान! जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Urmila,Updated: 22 Sep, 2025 12:15 PM

shops in the city will remain closed tomorrow

रेलवे रोड की बहुचर्चित खस्ता हाल से दुखी दुकानदारों ने आज नवांशहर के रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में बैठक करके मौजूदा सरकार के प्रतिनिधियों तथा नगर कौंसिल व जिला प्रशासन के खिलाफ तीखी नराजगी का प्रगटावा किया।

नवांशहर (त्रिपाठी) : रेलवे रोड की बहुचर्चित खस्ता हाल से दुखी दुकानदारों ने आज नवांशहर के रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में बैठक करके मौजूदा सरकार के प्रतिनिधियों तथा नगर कौंसिल व जिला प्रशासन के खिलाफ तीखी नराजगी का प्रगटावा किया। मनमोहन सिंह गुलाटी, रविन्दर सौबती तथा हेमन्त हनी चोपड़ा ने कहा कि रेलवे रोड की अन्तयन्त दयानीय हालत है जिसे लेकर दुकानदार कई बार आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज तथा हलका विधायक को अवगत करवा चुके है परन्तु उन्हें झूठे आश्वासनों के अतिरिक्त कुछ भी हासिल नही हुआ है। उन्होंने कहा कि बिना बरसात इस मार्ग पर होने वाली पानी की लीकेज के चलते छप्पड़ जैसे हालात बने रहते है।

shops closed

उन्होंने कहा कि मार्ग पर लोग मजबूरी में ही आते है तथा उनकी दुकानों की सेल खत्म हो चुकी है तथा व्यापार पूरी तरह से ठप्प हो कर रह गया है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह के हालात बने रहे तो उन्हें भी अपनी दुकानों पर ताले लटकाने के लिए मजबूर होना पडे़गा।

shops closed

उन्होंने कहा कि प्रशासन तथा मौजूदा सरकार के प्रतिनिधियों के झुठे आश्वासनों से तंग आकर समूह दुकानदारों ने मंगलवार को सुबह 9 से 12 बजे तक दुकानें बंद रखने का ऐलान करते हुए नवांशहर के चंडीगढ़ चौक में ट्रैफिक जाम लगाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर रवि सौबती, अबी जुनेजा, सतीश कुमार, सननी हाफिजावादी, कपिल गाबा, नवीन कुमार, सुमित चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!