Edited By swetha,Updated: 07 Nov, 2019 01:56 PM
पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए एक पुलिस अधिकारी ने मुहिम छेड़ रखी है। यह पुलिस कर्मी हैं जालंधर के थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. पुष्प बाली है।
जालंधरः पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए एक पुलिस अधिकारी ने मुहिम छेड़ रखी है। यह पुलिस कर्मी हैं जालंधर के थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. पुष्प बाली है।
आज कल वह थाने के काम के साथ-साथ पराली न जलाने का संदेश कागजों पर छपवा कर अपने इलाके की पंचायतों और किसानों में बांट रहे हैं। लोगों को प्रदूषण से बचाने का संदेश एस.एच.ओ. साहिब खुद गांव-गांव देते नजर आ रहे हैं । आपको बता दें कि पराली के धुंए से काफी लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। वहीं कई हादसे भी हो रहे हैं। पुलिस अधिकारी का यह कदम काफी सराहनीय है।